256 घंटे, 131 कारीगर और 40 हीरे.. आमिर खान ने गौरी के लिए बनवाई नायाब 'अँगूठी'
Aamir Khan Ruby Ring: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद लोगों के मिले जुले रिसपॉन्स हैं। फैंस उनको मुबारकबाद दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। गौरी स्प्रैट को कुछ लोग हिंदू बताकर आमिर खान का पुतला तक फूंक रहे हैं।

हालांकि आमिर खान की तरफ से किसी के बयान को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। शादी के बाद एक खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करने वाला है। पता चला है कि आमिर खान ने जो अंगूठी गौरी को दी है वो काफी कीमती है।
अंगूठी कैसे और किस चीज से मिलकर बनी है वो अपने आप में काफी नायाब है। उनकी शादी जितनी आम थी ये रिंग उतनी ही खास है। काफी मशक्कत के बाद ये रिंग बनी है।
आमिर ने गौरी को दी ये नायाब अंगूठी
आमिर खान ने गौरी से 5 जुलाई को शादी की थी और ये शादी आमिर के बांद्रा वाले घर पर हुई थी। इस अंगूठी की बात करें तो इसको 'QWEEN' ने बनाया है और ये काफी दुर्लभ बताई जा रही है। बता दें कि ये एक नेचुरल रूबी वाली अंगूठी है जिसको बनाने में करीब 256 घंटे लगे और करीब 131 कारीगरों ने इसपर काम किया। इस अंगूठी में कीमती रत्नों के साथ साथ 40 असली हीरो जड़े हुए हैं। रिंग को शाही अंदाज वाला लुक दिया गया था जिसने सभी का ध्यान खींचा। आमिर खान और गौरी इस शादी के दौरान काफी खुश नजर आए थे। इस मौके पर उनके सारे बच्चे भी मौजूद थे। आमिर खान अपने पूरे परिवार को एक साथ लेकर चलते हैं।
वर्कफ्रंट
आमिर खान को आखिरी बार फिल्म सितारे जमीन पर में देखा गया था। हालांकि अब वो किस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। फैंस चाहते हैं कि आमिर खान धमाकेदार वापसी करें और खुद की इमेज बदल डालें। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आमिर खान कब तक वापसी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
