''मेरी मम्मी को छोड़ दिया..' आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के वकील साहब, बच्चों की बेशर्मी पर कसा तंज
AP Singh slams Aamir Khan Kids: आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी कर ली। इस दौरान आमिर खान के बच्चे भी वहीं मौजूद थे और कथित तौर पर उनकी एक्स पत्नियां भी थीं।

अब इसको लेकर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो आमिर खान और उनके बच्चों के साथ साथ पूर्व पत्नियों को भी खरी खोटी सुनाते हुए नजर आते हैं। उनका कहना है कि क्या कभी ऐसा देखा है कि पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी के बच्चे खुश हो रहे हों और पूर्व पत्नियां पति की शादी में आ रहीं हों।
एपी सिंह ने इस दौरान सभी पर तंज कसा। वकील एपी सिंह को लेकर मशहूर है कि वो हर मामले में बेबाकी से अपनी राय रखते हैं और इस बार उनके वीडियो ने इंस्टाग्राम पर धमाका कर दिया है।
क्या बोले एपी सिंह?
वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वो आमिर खान की तीसरी शादी और बच्चों के रिएक्शन पर हैरान हैं। एपी सिंह को कहते सुना जा सकता है कि, ''ठीक तूने मेरी मम्मी को छोड़ दिया, बीच में मम्मी को छोड़ दिया, वाह जी नाचो गाओ, नाचो गाओ। मेरी मम्मी छोड़ दी, दूसरे बच्चे गाओ, मैं इसीलिए नाच रहा हूं क्योंकि मेरी पहली मम्मी और मेरी दूसरी मम्मी को छोड़ दिया। क्या पहली बीवी दूसरी बीवी की बारात में आती है क्या? क्या दो बीवियां तीसरी बीवी की बारात में आती है क्या? क्या सारे बच्चे तीसरी मम्मी को बनाने के लिए बारात में आते हैं क्या? क्या नाचते हैं? क्या खुश होते हैं?'' एपी सिंह का ये वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के रिएक्शन भी आए हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
एपी सिंह ने जिस तरह से वीडियो में लताड़ लगाई है इसको लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल सही कहा है भाई।'' एक ने लिखा, ''बस नोटंकी चालू है और क्या ?'' एक ने लिखा, ''तुम्हें इतनी तकलीफ क्यों हो रही है भाई।'' एक ने लिखा, ''क्या खूब बात कही, ना तो इनमें अकल है ना संस्कार दिए हैं ,तभी यह नाचते गाते मुस्कुराते थे ,आपने बहुत अच्छा जवाब दिया भाई साहब।''


Click it and Unblock the Notifications
