Alpha Box Office: 6वें दिन की कमाई कर देगी दुखी, बजट निकालने को भी तरस रही है आलिया भट्ट की फिल्म

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा अच्छी खासी कमाई कर रही है और ऐसा लग रहा है कि दूसरा वीकेंड काफी खास होने वाला है। Sacnilk के मुताबिक दूसरे सप्ताह में फिल्म ने काफी धीरे धीरे ही सही कमाई में तेजी बनाए रखी है और इस वक्त फिल्म के 6वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है।

Alpha Box Office

अपने स्पाई यूनिवर्स में एक और कड़ी जोड़ते हुए YRF ने इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म के साथ धमाका किया था। इस फिल्म में सिर्फ आलिया भट्ट नहीं हैं बल्कि शरवरी वाघ ने भ मुख्य भूमिका निभाई है।

Also Read
'शादी से पहले अग्रीमेंट..' तलाक का केस लड़ रहीं सेलिना जेटली ने कुंवारी लड़कियों दी सलाह, पढिए जरूर..
'शादी से पहले अग्रीमेंट..' तलाक का केस लड़ रहीं सेलिना जेटली ने कुंवारी लड़कियों दी सलाह, पढिए जरूर..

बुधवार की कमाई के नंबर्स सामने आए हैं और मेकर्स को ये खास खुश नहीं करने वाले हैं। ऋतिक रोशन का धमाकेदार कैमियो फिल्म में है लेकिन इसके बाद भी कमाई में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है।

6वें दिन अल्फा की कमाई

हालिया आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म बुधवार को भारत में 2.85 करोड़ रुपए कमाए हैं जो कि स्क्रीनिंग के हिसाब से काफी है। पूरे देश में इस फिल्म के रोजाना 7,321 शो चल रहे हैं और ये एक लंबा आंकड़ा है। इसके ही अल्फा ने भारत में अब तक 44.95 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। विदेश में भी फिल्म काफी धीमी रही और छठवें दिन 1.50 करोड़ कमाए। इसके साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 75 करोड़ के आसपास है। जिस तरह से फिल्म चल रही है ऐसा नहीं लग रहा है कि ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। हालांकि फिल्म को बनाने में इससे कहीं ज्यादा खर्च हुए हैं। फिल्म की अनुमानित लागत 100 से 130 करोड़ के बीच बताई जा रही है।

इस फिल्म ने 9.25 करोड़ की शुरुआत की थी और वहीं पर लोगों को लग गया था कि फिल्म किस दिशा में जाने वाली है। शनिवार को 11.50 और रविवार 13.25 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत दी थी लेकिन दूसरा वीक काफी फीका जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कमाई में कितना उछाल आता है

Read more about: alpha box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X