मैं दीपिका की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाई थी: अनुष्का

देखा जाए तो अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण में काफी समानताएं हैं। दोनों ने ही शाहरूख खान के अपोज़िट फिल्मी दुनिया में कदम रखा। दोनों ने ही बड़े बैनर से करियर शुरू किया। जहां अनुष्का यशराज फिल्म्स का नया चेहरा थीं वहीं दीपिका का लॉन्चिंग पैड थीं फराह खान। इसके बावजूद जहां दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं वहूीं अनुष्का धीरे धीरे अपने पांव जमा रही हैं।

अंग्रेजी अखबार मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि एक दौर था जब वो डेब्यू डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ काम कर रही थीं। रब ने बना दी जोड़ी सुपरहिट थी पर कोई उन्हें नहीं पहचानता था। बैंड बाजा बारात के बाद कोई उनका इंटरव्यू नहीं लेना चाहता था। लेकिन उनके पास एक लिस्ट थी उन लोगों की जिनके साथ वो काम करना चाहती थीं और वो काम पर लगी रहीं।
PICS:अनुष्का ने किया करियर का HOTTEST फोटोशूट

अनुष्का ने आगे बताया कि अपनी पहली फिल्म के बाद वो दीपिका, रणबीर, रणवीर की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाईं। किसी मैगज़ीन के कवर पर उनका फोटो नहीं होता था। या किसी ने भी ये नहीं कहा कि एक चमकता सितारा आ गया। उन्होंने जो किया अपने दम पर किया। गलत फिल्में की, सीखा और आज वो राजकुमार हीरानी, अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम कर रही हैं। गुड लक अनुष्का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X