शाहरूख संग काम चाहती हैं अजय की बीवी काजोल
बॉलीवुड के हॉट लविंग पेयर में से एक है शाहरूख और काजोल की जोड़ी जिसने जब भी काम किया एक नया इतिहास रचा। लोगो अक्सर दोनों की फिल्में टीवी पर देखा करते हैं। लेकिन अपने करियर के पीक पोजिशन पर काजोल ने अजय देवगन के साथ काम करके फिल्मों से दूरी बना ली लेकिन फिर भी शादी के बाद भी उनकी और शाहरूख की फिल्में बॉक्सऑफिस पर धमाल कर गयीं जिससे यह साबित हो गया कि दोनों की टीआरपी आज भी जिंदा है।
हमेशा लोग जब काजोल से शाहरूख के साथ की फिल्मों की बातें करते थे तो वो मुस्कुराकर चुप हो जाती थीं लेकिन इस बार उन्होंने सबके सामने कबूला कि अगर अच्छी कहानी मिले तो वो जरूर किंग खान के साथ काम करेंगी। वो भी एक अच्छी स्टोरी का इंतजार कर रही हैं जिस दिन मिल गयीं वो उस दिन शाहरूख के साथ पर्दे पर नजर आयेंगी। काजोल ने यह बातें एक निजी न्यूज चैनल पर कहीं।
काजोल ने माना कि पिछले दिनों शाहरूख और अजय देवगन की फिल्मों के लेकर जो कुछ भी बवाल मचा उससे मेरे और शाहरूख के रिश्ते पर भी फर्क पड़ा है लेकिन मुझे पता है कि मामला वक्त के साथ ठंडा हो जायेगा।
काजोल ने कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ से काफी खुश हैं, उन्हें फिल्मों से दूर होने का बिल्कुल गम नहीं हैं। अजय देवगन काफी केयरिंग और लविंग हैं। उन्होंने मुझे कभी भी फिल्मों में आने से नहीं रोका लेकिन मुझे ही लगा कि मेरी जरूरत घर में ज्यादा है। काजोल ने कहा कि उनके बच्चे उन्हें काफी हैरान कर देते हैं।लेकिन वो उनकी मासूमियत को काफी पसंद करती हैं।
मालूम हो कि शाहरूख-काजोल ने बाजीगर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माइ नेम इज खान में साथ काम किया है। यह सभी फिल्में गोल्डनजुबली फिल्में हैं।क्या आप फिर से शाहरूख-काजोल को रोमांटिक अंदाज में फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं,अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications
