Pictures: सबसे ज्यादा डाउनलोड किये गये कैट-शाहरूख
भले ही एशिया की सबसे सेक्सी अभिनेत्री का खिताब प्रियंका चोपड़ा को मिला हो लेकिन लोगों के मोबाइल पर सबसे ज्यादा कैटरीना कैफ की तस्वीर डाउनलोड की गयी है। कैटरीना कैफ ने लगातार चौथे साल यह खिताब हासिल किया है। एयरटेल मोबाइल 2012 में सर्वे किया था उसेक बाद ही यह रिजल्ट आया है। जबकि इस नंबर पर सेकंड पोजिशन पर रहीं करीना कपूर, तीसरे पर प्रियंका चोपड़ा, चौथे पर विद्या बालन और पांचवे में अनुष्का शर्मा। अचरज की बात यह है कि इस बार टॉप 5 में दीपिका पादुकोण का नाम नहीं है जिसका कारण बताया जा रहा है कि इस साल उन्होंने फिल्मों में कुछ खास किया नहीं इसलिए उनकी लोकप्रियता में कमी आयी है।
जबकि पूरूषों में सबसे ज्यादा जिनकी तस्वीरें लोड की गयी हैं वो हैं किंग खान यानी शाहरूख की। उसके बाद नंबर है सलमान खान औऱ रणबीर कपूर का। एयरटेल ने यह सर्वेक्षण 18.6 करोड़ से अधिक के मोबाइल की डाउनलोड रिकार्ड के आधार पर दिया है। सबसे ज्यादा गाना डाउन लोड किया गया वो है फिल्म 'अग्निपथ' का चिकनी चमेली.... तो वहीं हॉलीवुड में सबसे ज्यादा डाउनलो़ड की गयीं किम कर्दाशियन की तस्वीरें और वॉल पेपर।
आईये तस्वीरों में देखते हैं कैटरीना कैफ की सुंदरता को..


Click it and Unblock the Notifications