फिल्‍मों में किसिंग सीन नहीं करेंगी तमन्‍ना

नई दिल्‍ली। दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्‍ना का कहना है कि वह अपनी बोल्‍ड इमेज नहीं बनाना चाहती हैं, इसलिए वह न तो किसिंग सींस करेंगी और न ही बिकनी पहनेंगी। तमन्‍ना का कहना है कि वह अच्‍छी फिल्‍में करना चाहती हैं जो कि दर्शकों का मनोरंजन करें और उन्‍हें पसंद आये।

तमन्‍ना इन दिनों 1983 में आयी फिल्‍म 'हिम्‍मतवाला' की रीमेक में काम कर रहीं है। इस फिल्‍म के निर्माता साजिद खान हैं और फिल्‍म में तमन्‍ना के को स्‍टार अजय देवगन हैं। तमन्‍ना का कहना है कि वह हिंदी फिल्‍मों में अपनी एक जगह बनाना चाहती हैं। इसलिए वह फिल्‍म में अपनी भूमिकाओं को लेकर ज्‍यादा गंभीर हैं। इसके पहले उन्‍होने 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था।

तमन्‍ना का कहना है कि उन्‍हें दक्षिण भारतीय फिल्‍मों से भी आफर मिल रहे हैं लेकिन वह सिर्फ उन्‍हीं फिल्‍मों में काम करना चाहती हैं जो अलग और मनोरंजक हों।

हिम्‍मतवाला फिल्‍म अस्‍सी के दशक की हिट फिल्‍म है। जिसमें जीतेंद्र और श्रीदेवी (देखें श्रीदेवी की अनदेखी तस्‍वीरें) ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी। इस फिल्‍म की सफलता ने श्रीदेवी को सफल अभिनेत्रियों की कतार में ला दिया था। इस फिल्‍म की रीमेक का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं जिनकी 'हाउसफुल' सीरीज की फिल्‍में सफल रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X