श्रीदेवी की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को अपना प्रशंसक बनाने वाली श्रीदेवी को अपने फिल्मी करियर में जो सफलताएं मिली उससे एक समय उन्हें बॉलीवुड की 'पहली महिला सुपर स्टार' का दर्जा भी दिया गया। इसके अलावा उनका व्यक्तिगत जीवन हमेशा ही मीडिया से दूर रहा।
बोनी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनका कहना है कि मैं श्रीदेवी से एक साक्षात्कार के दौरान मिला, मुझे उनसे प्यार हो गया। लगभग अगले दस वर्षों तक यह प्यार एक तरफा ही रहा क्योंकि श्रीदेवी अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर ही लगा रही थी। अंतत: श्रीदेवी ने 2 जून 1996 में बोनी कपूर से शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर आज दो पुत्रियों के माता-पिता भी हैं।
बोनी कपूर की यह दूसरी शादी है। इसके पहले वह मोना कपूर से अलग हो चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications











