..................... I want Rest Wrote Mega Star Amitabh Bachchan on Twitter | बहुत थक गया हूं..अब आराम चाहता हूं: अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

बहुत थक गया हूं..अब आराम चाहता हूं: अमिताभ बच्चन

बहुत थक गया हूं..अब आराम चाहता हूं... यह कहना है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। नहीं-नहीं यह उनकी किसी आने वाली फिल्म का डॉयलाग नहीं है बल्कि यह सच्चाई है जो उन्होंने ट्विटर पर बयां की है। अमिताभ ने लिखा है कि इजल्स में आयोजित माराकेच फिल्म महोत्सव से लौटने के तुरंत बाद 'फ्लोरेंस फिल्म फेस्टिवल' में पहुंचना काफी रोमांचकारी और अच्छा तो रहा लेकिन इन सब के चक्कर में मैं बहुत थक गया हूं।

इन यात्राओं के लिए कई जगह फ्लाईट बदलना, होटल में रूकना इन सबके कारण मैं थोड़ा थकान महसूस कर रहा हूं, बस अब अपने घर जाकर चैन की नींद सोना चाहता हूं इसलिए जल्द से जल्द घर पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं।

मालूम हो कि माराकेच फिल्म महोत्सव में हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर समारोह बनाया गया जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरूख समेत बॉलीवुड के कई दिगग्ज पहुंचे। शाहरूख को इस अवसर पर माराकेच के ऑनर सम्मान से सम्मानित भी किया गया यह सम्मान अमिताभ बच्चन को पहले ही मिल चुका है। जबकि 'फ्लोरेंस फिल्म फेस्टिवल' में अमिताभ की बेहतरीन फिल्मो को दिखाया जा रहा है जिससे अमिताभ बच्चन काफी प्रसन्न है।

वैसे भी अमिताभ बच्चन का रूटीन काफी सधा हुआ है, उनके सोने से लेकर खाने-पीने तक के नियम हैं ऐसे में लंबी यात्राएं करने से उनका थकना स्वाभाविक ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X