धूम 3 से केवल दिलों का जीतने का मन: आमिर खान
इस साल की बहप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है अभिनेता आमिर खान की फिल्म धूम 3, जिसके प्रोमों ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। आमिर खान की फिल्मों का तो लोगों को पहले से ही काफी इंतजार रहता है और इस बार बात तो धूम के सीक्वेल की थी तो इंतजार दूना ही हो गया है। धूम औऱ धूम 2 की सफलता के बाद लोगों को इस सीरज के तीसरे पार्ट से बहुत सारी उम्मीदें हैं।
अपने 25 साल से करियर में आमिर खान पहली बार खलनायक के रोल में लोगों के सामने पेश होने वाले हैं जिसके कारण लोगों की इस फिल्म के प्रति उत्सुकता काफी बढ़ गयी है।आमिर खान ने कहा कि अपनी इस फिल्म के जरिये बस लोगों का दिल जीतना चाहता हूं। मेरे लिए फिल्म की कमाई नहीं बल्कि लोगों की प्रशंसा मायने रखती है। आमिर ने साफ किया कि वह अपनी फिल्म को सौ करोड़ की कमाई के हिसाब से नहीं बल्कि 100 करोड़ लोगों के दिलों में बसने के लिए बनाते हैं।
देखते हैं कि आमिर खान की ख्वाहिश पूरी होती है कि नहीं। यशराज बैनर के तहत बनी यह फिल्म धूम 3, 20 नवंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही थी। फिल्म में पहली बार आमिर खान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आयेंगी जिसकी वजह से भी इस फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गयी है। फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ के अलावा अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।


Click it and Unblock the Notifications
