पर्दे के पीछे काम करना चाहती हैं सोनम

By Neha Nautiyal

Sonam Kapoor
निर्देशक संजय लीला भंसाली की सहायक के रूप में बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है एक्टिंग उनका पहला प्यार है लेकिन वह निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाना चाहती हैं।

साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली सोनम की अब तक तीन फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। एक बातचीत में सोनम ने कहा, "एक्टिंग मेरा पहला प्यार और मैं अपनी जिंदगी के आखिरी वक्त तक अभिनय करती रहूंगी। मुझे मेरा काम पसंद है मैं निर्देशन में भी हाथ आजमाना चाहती हूं।''

पढ़ें सोनम का पहला किस अभय के नाम

आगे सोनम कहती हैं, ''मुझे लगता है कि कुछ वर्षो में मैं निर्देशन शुरू कर दूंगी। मगर मुझे ये तय करने के लिए अभी और समय चाहिए कि मैं क्या निर्देशित करना चाहती हूं। एक बार फिर कैमरे के पीछे काम करने से पहले मैं खुद को कम से कम 10 साल का समय देना चाहती हूं।""

सोनम आजकल स्कॉटलैंड में पंकज कपूर की फिल्म 'मौसम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सोनम के साथ शाहिद कपूर हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सोनम ने उन्हीं की फिल्म 'ब्लैक' में वह सहायक निर्देशन किया था।

ये बात सभी जानते हैं कि सोनम को बतौर अभिनेत्री के पेश करने का विचार भंसाली का ही था। अपनी अभी तक रिलीज हुई फिल्मों में लीक से हटकर भूमिकाएं करने वाली सोनम अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करना चाहती हैं। उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' फ्योदोर दोस्तोवस्की की लघु कहानी 'व्हाइट नाइट्स' पर आधारित थी।

देखें गैलरी सोनम कपूर की

इसके बाद उन्होंने 'दिल्ली-6' और 'आई हेट लव स्टोरीज' में अभिनय किया। अब वह अपनी फिल्म 'आयशा' के अगले महीने होने जा रहे प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं।सोनम की छोटी बहन रिया ने आयशा का निर्माण किया है। छह अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में सोनम कपूर, अभय देओल और सायरस साहूकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X