सोनम का पहला किस अभय के नाम
आजकल हर फिल्म में किसिंग सीन होना एक आम बात है। इसलिए ऑन स्क्रीन किसने किसको 'किस' किया ये अब कोई बहुत बड़ी बात नहीं रह गई। मगर बॉलीवुड की शालीन बाला यानी सोनम कपूर ने अपनी होमप्रोडक्शन फिल्म 'आयशा' में अभय देओल को किस किया है।
देखें: सोनम कपूर की तस्वीरें
सुनने में आया है अभय सोनम के किस से बहुत इंप्रेस हुए हैं। ये सोनम का पहला ऑन स्क्रीन किस है मगर अभय किस कला में माहिर हो चुके हैं। अभय इससे पहले 'एक चालीस की लास्ट लोकल' में नेहा धूपिया को, 'देव डी' में माही गिल और 'ओए लकी लकी ओए' में नीतू चंद्रा को किस कर चुके हैं। 'आयशा' में सोनम को किस करने वाले अभय का कहना है कि सोनम किस करने में काफी माहिर हैं।
अभय ने तो ये तक कह डाला कि अभी उन्होंने अपनी जितनी भी को-स्टार्स को किस किया है उनमें अभय का सबसे लाजवाब अनुभव सोनम को किस करना था। अभय ये भी कहते हैं कि इसकी वजह सोनम और उनकी बढ़िया दोस्ती और आपसी समझ है जिसकी वजह से उन्हें किसिंग सीन देने में बहुत आसानी हुई।
देखें: आयशा फिल्म की तस्वीरें
अब फिल्म में अभय और सोनम की 'किस' कैमेस्ट्री लोगों को कितनी पसंद आती है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। मगर ये तो पता लग ही गया कि सोनम के किस से अभय कितने इंप्रेस हैं।


Click it and Unblock the Notifications











