बोलीं बिल्लो रानी...चाहे जो भी हो मैं बनूंगी बंगाली दुल्हन ही..
हरमन की भी जिंदगी में बिपाशा पहली औरत नहीं हैं
बेसिकली बंगाली बाला बिपाशा को अपने कल्चर से काफी लगाव है इसलिए उन्होंने मीडिया के सामने अपनी शादी के बारे में तो कुछ नहीं कहा लेकिन हां यह जरूर बताया कि वो जब भी शादी करेंगी बंगाली रीति-रिवाज से ही करेंगी। बिपाशा ने कहा कि मुझे ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं है इसलिए मैं बहुत सिंपल ढंग से ब्याह रचाऊंगी।
बोलीं बिल्लो रानी...चाहे जो भी हो मैं बनूंगी बंगाली दुल्हन ही..
मालूम हो कि 11 साल तक जॉन अब्राहम के साथ डेटिंग करने वाली बिपाशा का रिश्ता टूट गया था जिसके बाद उनका नाम सलमान खान, शाहिद कपूर जैसे लोगों से भी जुड़ा लेकिन मामला हरमन बावैजा पर आकर रूक गया।
हरमन की भी जिंदगी में भी बिपाशा पहली औरत नहीं हैं। इससे पहले हरमन खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन लगातार हो रही उनकी फ्लॉप फिल्में और प्रियंका का हिट होते करियर ने दोनों को अलग कर दिया।
वैसे खबर है कि साल के अंत तक हरमन-बिपाशा शादी के बंधन में बंध जायेंगे। फिलहाल बिपाशा इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म विक्रम भट्ट की है जो कि 12 सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/kqER_Qt2_2g?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












