दो सिर और एक धड़वाली बहन बनीं हॉट बिपाशा बसु
फिल्म का निर्माण रागिनी एमएमएस 2 जैसी हॉट हॉरर मूवी बनाने वाले भूषण पटेल कर रहे हैं। बिपाशा के अब तक के 12 साल के फिल्मी करियर में उनका यह सबसे मुश्किल रोल होगा जिसके लिए बिपाशा ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। फिल्म में बिपाशा के साथ टीवी के हॉट अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भी नजर आयेंगे।
मालूम हो कि पिछले साल बिपाशा बसु की आत्मा फिल्म रिलीज हुई थी जो कि बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी। इन दिनों बिपाशा साजिद खान की फिल्म हमशक्ल्स को लेकर चर्चा में हैं जो कि 20 जून को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, ईशा गुप्ता और तमन्ना भाटिया भी है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, बिपाशा के फिल्मी करियर के लिए इस फिल्म का सफल होना काफी जरूरी है।
बिपाशा ने हाल में फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया। पैनोरमा स्टूडियो बैनर तले बन रही यह फिल्म थाईलैंड की डरावनी फिल्म 'अलोन' का बॉलीवुड रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications
