अगर हैं कान्फिडेंस है तो समझो सुंदर हैं आप: बिपाशा बसु
फिटनेस आईकॉन बिपाशा बसु आज लोगों के लिए आदर्श हैं। फिट होने से ही आदमी हिट होता है. को मानने वाली बिपाशा ने कहा है कि सुंदर औऱ फिट दिखने के लिए महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास बहुत जरूरी है।
ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य 'द ट्रंक लेबल' लांच करने वालीं बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु का मानना है कि महिलाओं के आकर्षक दिखने के लिए आत्मविश्वास सबसे पहली और जरूरी चीज है। बिपाशा ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "एक महिला के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक सामान खुद उसका आत्मविश्वास हो सकता है। इसके बाद जूते, बैग, जेवरात, बेल्ट और अन्य चीजें आती हैं।" 'द ट्रंक लेबल' जूतों, बैग, गहने और बेल्टों का एक संग्रह समेटे हुए है। इन सभी का प्रबंध बिपाशा ने किया है।
बिपाशा बहुत जल्द लोगों के सामने एक प्लेयर के रूप में दिखायी पड़ने वाली हैं। जिसका नाम 'क्रीचर' है। क्रीचर' फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा ना करते हुए बिपाशा ने बस इतना बोला कि उन्हें इस फिल्म के लिए अपना बढ़ा वजन घटाना है, जो कि फिल्म आत्मा के लिेए बढ़ा लिया था। चूंकि फिल्म की कहानी एक खिलाड़ी की है तो इसलिए मुझे गठिला शरीर दिखाना है इसलिए मैं व्यायाम करने में जुट गयी हूं।
बिपाशा ने कहा है कि उन्होंने सिंगापुर से व्यायाम प्रशिक्षण वाली 'टीआरएक्स रिप' मशीन खरीदी हैं जिसकी सहायता से वह अपना वजन कम करने में लगी हैं। 'क्रीचर' फिल्म का निर्माण विक्रम भट्ट कर रहे हैं। यह भी एक हॉरर मूवी है।
मालूम हो कि नियमित दिनचर्या और खान-पान में नियंत्रण रखने वाली बिपाशा के लिए यह मुश्किल काम नहीं हैं। हाल ही में बिपाशा ने खुलासा किया था कि वह चावल बहुत पसंद करती हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस की वजह से उसे रोज नहीं खाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











