मैं शादी करने के लायक ही नहीं: सलमान खान
बॉलीवुड के दंबग, बॉडीगार्ड या फिर मिस्टर टाईगर जो भी कह लीजिये, सलमान खान हर रोल और हर किरदार में फिट हैं लेकिन जहां रील लाईफ में उन्हें लोग टूटकर प्यार करने को तैयार रहते हैं वहीं दूसरी ओर उनकी रीयल लाईफ में प्यार शब्द ही बहुत दूर है तभी तो उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच कर भी बॉलीवुड का टाईगर आज भी अकेला है। हमेशा शादी की बात पर गोला मार जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि अब वो सोचते हैं कि वो शादी के लायक ही नहीं हैं और शायद अब उन्हें शादी का ख्याल दिल से निकाल देना चाहिए क्योंकि उन्हें नहीं लगता है कि अब वो शादी कर सकते हैं।
सल्लू मियां ने कहा बीते वक्त में एक लम्हा ऐसा आया था जिस समय मुझे लगा था कि मैं शादी के लिए तैयार हूं और मुझे शादी कर लेनी चाहिए लेकिन उस समय भी हालात ऐसे बन गये कि मैं शादी की बात सोचकर भी शादी नहीं कर पाया।
आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रोमशन को लेकर वो कई टीवी शो और इवेंट में दिखायी पड़ रहे हैं। ऐसे ही एक इवेंट पर बात करते हुए सलमान खान ने अपने दिल का राज यूं बयां किया।


Click it and Unblock the Notifications
