सलमान में अपना अक्स देखता हूं: धर्मेंद्र

अपनी एक्टिंग और अलग तरह के डांस के लिए मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की एक बात और है जिसके कारण लोग उनके मुरीद हैं औऱ वो यह कि वह स्पष्ट बोलते हैं। जिसकी झलक दिखी उनके एक टीवी कार्यक्रम के दौरान।

बुधवार को रिएलिटी कार्यक्रम डांस इंडिया डांस-सुपरमॉम के ऑडिशन में धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना 2 का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनके छोटे बेटे बॉबी देओल भी थे। फिल्म में उनके बड़े सन्नी देओल भी हैं।

फिल्मों के डांसिग स्टाइल की बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि आज के बच्चे काफी अच्छे डांसर हैं। मेरे लिए तो आज के हीरो-हिरोईन मेरे बच्चे जैसे हैं। हर किसी का अपना अलग अंदाज है। रितिक अलग है तो शाहरूख अलग लेकिन पता नहीं क्यों सलमान खान में मुझे अपना अक्स दिखता है।

वो मेरी ही तरह एक्टिंग करता है, ढिशूम-ढिशूम करता है और मेरी ही तरह से ऊंट-पटांग ढंग से नाच भी लेता है। लेकिन आज की पीढ़ी में बहुत लोग अच्छे हैं लेकिन बेस्ट कौन है इस बारे में मैं कह नहीं सकता हूं।

मालूम हो कि फिल्म यमला पगला दीवाना 2 के लॉचिंग के मौके पर बॉलीवुड जगत की सारी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। यहां तक की इन हस्तियों ने धर्म पा जी के साथ स्टेज पर डांस भी किया। जिनमें शाहरूख खान, आमिर खान और रितिक रोशन शामिल थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X