हमसफर ना सही.. अनुराग .. हमदर्द और हमराज तो हैं: काल्कि
हमसफर ना सही.. अनुराग .. हमदर्द और हमराज तो हैं
हाल ही में एक रियलिटी शो का हिस्सा बनी अभिनेत्री काल्कि ने अनुराग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ठीक है कि हमारे बीच में थोड़ी दूरियां आ गई हैं लेकिन हमें अपने रिश्ते में थोड़ा समय चाहिए। आज भी अनुराग मेरे हमदर्द, हमराज और बहुत अच्छे दोस्त हैं इसलिए उनकी सफलता, असफलता का फर्क मुझपर पड़ता है। मैं फिक्रमंद होती हूं उनके लिए। हम आज भी अच्छे दोस्त हैं।
अनुराग मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनकी सफलता, असफलता का फर्क मुझ पर पड़ता है
काल्कि की बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शायद अपने रिश्ते को सेकंड चांस देना चाहती हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2013 से ही काल्कि कोचलीन और अनुराग कश्यप अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि तब अनुराग ने एक नोट लिखकर बयान जारी किया था कि मैं और कल्कि एक दूसरे को वक़्त देना चाह रहे हैं और इसके लिए हम अलग रह रहे हैं. हमारे वैवाहिक जीवन में कुछ मसले हैं और हम उन्हें सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, हम तलाक कतई नहीं ले रहे हैं।हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी निजता का सम्मान करे और कोई इशू ना बनाये।
मालूम हो कि अप्रैल 2011 में ही अनुराग और काल्कि का प्रेमविवाह हुआ था। दोनों ने ऊंटी में शादी की थी। हालांकि काल्कि अनुराग की दूसरी पत्नी हैं जबकि काल्कि की यह पहली शादी है। दोनों ने काफी समय साथ बिताने के बाद ही शादी का फैसला किया था।
दोनों ने परिवार औऱ करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी की थी जिसके बाद एक शानदार रिसेप्शन मुंबई में किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए थे। अनुराग कश्यप की पहली शादी की टूटने की वजह काल्कि से उनका प्रेम संबंध ही था। वह इससे पहले कॉलेज के दिनों की उनकी साथी आरती से विवाह कर चुके थे और उनकी एक बेटी आलिया भी है।
आपको बता दें कि काल्की ने कश्यप की 'देव डी' (2009) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। हालांकि काल्कि और अनुराग के बीच के झगड़े की वजह साफ नहीं है लेकिन फिल्मी गलियारों में एक चर्चा गर्म थी कि दोनों के बीच के झगडे की वजह हुमा कुरैशी हैं जिन पर इन दिनों अनुराग काफी मेहरबान हैं लेकिन काल्कि के ट्विट करके हुमा को इन अफवाओं से आजाद करते हुए कहा था कि उनके पति अनुराग कश्यप के बीच के झगड़े की वजह हुमा कुरैशी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












