राकेश जी से कभी कोई दिक्कत नहीं थी: कंगना रनाउत
कंगना ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि मेरे और राकेश जी के बीच कभी मतभेद नहीं रहे। जो कुछ भी हुआ काईट्स के समय वह अनुराग बासु की वजह से हुआ। मालूम हो कि राकेश रोशन निर्मित लेकिन अनुराग बसु निर्देशित फिल्म काईट्स की शूटिंग के वक्त कंगना की नाराजगी की खबर आयी थी।
कंगना का कहना है कि जो रोल उन्हें बताया गया था वह शूटिंग के वक्त छोटा कर दिया गया और यहां तक की बारबरा मोरी को रोल उनके रोल के आगे जबरदस्ती बढ़ा दिया गया था, जिसकी वजह से कंगना काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने अपना गुस्सा राकेश रोशन पर निकाला था, जिस पर राकेश रोशन ने उन्हें एक दमदार रोल देने की बात कही थी जो कि उन्होंने कृष 3 में पूरा कर दिया।
कृष 3 में कंगना एक सुपरमॉडल के रोल में हैं। रोल के लिए कंगना ने चार किलो वजन कम किया है। फिल्म में कंगना के साथ रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय भी हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












