कृष 3 में प्रियंका के डबल रोल पर भारी पड़ेगी कंगना रनाउत

krrish 3: Priyanka Chopra vs Kangana Ranaut and Hrithik Roshan
एक बार फिर पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनाउत के बीच पर्दे पर जबरदस्त टक्कर होगी। आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं फिल्म कृष 3 की। जिसमें कंगना और प्रियंका दोनों अभिनेत्रियां साथ-साथ पर्दे पर नजर आयेंगी। जहां प्रियंका फिल्म की अभिनेत्री हैं वहीं दूसरी ओर कंगना का किरदार फिल्म में ग्रे शेड वाला है। वह फिल्म में सुपरवोमेन बनी हुई हैं औऱ एक्शन सीन करते नजर आयेंगी।

इससे पहले दोनों साथ में मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में साथ-साथ नजर आ चुकी हैं। उस फिल्म में भी लीड हिरोईन प्रियंका चोपड़ा ही थीं औऱ कंगना साइड रोल में थीं लेकिन फिर भी कंगना ने अपने सशक्त अभिनय से प्रियंका पर भारी ही पड़ी थीं। भले ही प्रियंका को फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला हो लेकिन लोगों की नजर में प्रियंका की जगह कंगना ने दमदार अभिनय किया था।

खैर अब बारी फिल्म कृष 3 की है जिसमें भी कंगना का पलड़ा प्रियंका पर भारी ही दिख रहा है। फिल्म का गाना दिल तू ही बता.. जो कि कंगना औऱ रितिक पर फिल्माया गया है, म्यूजिक चैनलों में टॉप टेन में से एक हैं जबकि प्रियंका के साथ के दोनों गाने रघुपति...और गॉड अल्लाह... दोनों ही नीचे पायदान पर है। इसके अलावा कंगना के सुपरवोमेन किरदार के प्रति भी लोग प्रियंका से ज्यादा उत्सुक है। फिलहाल शुरूआती रूझानों में तो कंगना, प्रियंका पर भारी हैं देखते हैं फिल्म की रिलीज के बाद किसका जाजू लोगों के सिर चढडकर बोलता है।

गौरतलब है कि 1 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म कृष 3 में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय और कंगना रनाउत लीड रोल में हैं। रितिक का फिल्म में ट्रिपल रोल है। तो फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन हैं औऱ संगीत राजेश रोशन का है। मालूम हो कि प्रियंका का फिल्म में डबल रोल है बावजूद इसके कंगना के रोल से उन्हें थोड़ी से परेशानी हो रही है ऐसा सुनने में आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X