मैंने अमिताभ को कसाब नहीं कहा: निदा फाजली

उर्दू साहित्य और शायरी का बहुत बड़ा नाम निदा फाजली ने उस बात का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तुलना आंतकी कसाब से की थी। निदा फाजली ने कहा कि मीडिया ने मेरी बात को तोड़-मरोड कर फैला दिया है जिसकी वजह से एक सनसनी पैदा हो गयी है। मैं नहीं मीडिया ने गलत बात फैलायी है। निदा फाजली ने कहा कि मैने एंग्री यंग मैन की छवि के बारे में बयान दिया था, अमिताभ के बारे में नहीं। मैं कैसे किसी की तुलना किसी से कर सकता हूं। अमिताभ बेहतरीन कलाकार हैं और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। हर कलाकार की तरह उन्होंने भी कई चरित्र जिेये हैं ऐसे मैं कैसे उनके बारे में कुछ कह सकता हूं।

मालूम हो कि एक साहित्यिक पत्रिका 'पाखी' के जनवरी अंक में शायर निदा फाजली का खत छपा है जिसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तुलना आंतकी कसाब से कर डाली है। फाजली ने अपने खत में लिखा है कि जिस तरह से आंतकी कसाब को बनाने वाला मास्टरमाइंड आतंकी सरगना हाफिज सईद है उसी तरह अमिताभ बच्चन को एंग्रीयंग मैन बनाने वाले सलीम-जावेद की कलम है जिनकी वजह से आज अमिताभ मेगास्टार अमिताभ बच्चन बन पाये हैं।

कहना गलत ना होगा कि बच्चन और कसाब दोनों ही किसी और के हाथ के बनाये खिलौने हैं जो कि लोकप्रिय हो गये हैं। फाजली ने कहा कि एंग्रीयंग मैन की सबसे ज्यादा जरूरत तो आज है लेकिन हमेशा सत्तर के दशक के एंग्रीयंगमैन अमिताभ की बात होती है क्यों?

जाहिर है अमिताभ एक खिलौना है जो कि कुछ कर नहीं सकते हैं उसी तरह पाकिस्तान के खिलौने को फांसी दे दी गयी लेकिन हाफिज सईद आज भी खुलेआम घूम रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X