अमिताभ और कसाब दोनों एक जैसे: निदा फाजली
वरिष्ठ शायर और गीतकार निदा फाजली, उर्दू साहित्य का एक बहुत बड़ा नाम है जिनकी गजलों ने लोगों को हमेशा मनोरंजित किया है , ने एक बहुत ही विवादास्पद बयान दिया है जिसे सुनने के बाद एक बहुत बड़ी बहस और विवाद का जन्म हो सकता है। एक साहित्यिक पत्रिका 'पाखी' के जनवरी अंक में शायर निदा फाजली का खत छपा है जिसमें उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तुलना आंतकी कसाब से कर डाली है।
फाजली ने अपने खत में लिखा है कि जिस तरह से आंतकी कसाब को बनाने वाला मास्टरमाइंड आतंकी सरगना हाफिज सईद है उसी तरह अमिताभ बच्चन को एंग्रीयंग मैन बनाने वाले सलीम-जावेद की कलम है जिनकी वजह से आज अमिताभ मेगास्टार अमिताभ बच्चन बन पाये हैं। कहना गलत ना होगा कि बच्चन और कसाब दोनों ही किसी और के हाथ के बनाये खिलौने हैं जो कि लोकप्रिय हो गये हैं।
फाजली ने कहा कि एंग्रीयंग मैन की सबसे ज्यादा जरूरत तो आज है लेकिन हमेशा सत्तर के दशक के एंग्रीयंगमैन अमिताभ की बात होती है क्यों? जाहिर है अमिताभ एक खिलौना है जो कि कुछ कर नहीं सकते हैं उसी तरह पाकिस्तान के खिलौने को फांसी दे दी गयी लेकिन हाफिज सईद आज भी खुलेआम घूम रहा है।
फाजली के इस बयान पर भूचाल आ गया है, लोगों ने फाजली के इस बयान को उनकी उम्र से जोड़ दिया है. उनका कहना है कि फाजली साहब पर उम्र हावी हो गयी है इसलिए इस तरह बेतुकी बातें कर रहे हैं। इस बात का फेसबुक पर भी जबरदस्त मजाक उड़ाया जा रहा है और फाजली की निंदा की जा रही है। लोगों ने लिखा है कि फाजली को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। just Clickफाजली की बुराई कथाकार असगर वजाहत ने भी की है, उन्होंने कहा कि अमिताभ एक आदर्श व्यक्तित्व है, आज वो जो कुछ भी है अपने दम पर है, कोई किसी को बनाता-बिगाड़ता नहीं है, व्यक्ति का निर्माण उसकी सोच और मां-बाप के संस्कार करते हैं, जो कि कूट-कूट कर बच्चन में भरे हैं। अमिताभ और कसाब की तुलना करना उनकी मूर्खता और सठियायापन है।
मालूम हो कि मुंबई हमले में पकड़ा गया एकमात्र जिंदा पाकिस्तानी आतंकी अजमल आमिर कसाब को हाल ही में फांसी दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












