..................... I Miss You Papa Very Much: on Fathers Day: Priyanka Chopra - Hindi Filmibeat

इस बार फादर्स डे पर क्या करेगी प्रियंका?

आज प्रियंका चोपड़ा उस दर्द से गुजर रही हैं जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। आज उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। प्रियंका चोपड़ा के आदर्श उनके पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा आज पंचतत्व पर विलीन हो चुके हैं।

हर साल अपने पापा के साथ धूम-धाम से फादर्स डे मनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के लिए शायद इस बार का फादर्स डे खुशी नहीं बल्कि गम लेकर आने वाला है क्योंकि यह पहली बार होगा कि इस बार वह अपने पापा के साथ इस दिन नहीं होगी। खैर प्रियंका मायूस होने की जरूरत नहीं क्योंकि वह भले ही सशरीर आपके साथ ना हो लेकिन आपकी यादों में वह हमेशा आपके साथ रहेंगे।

गौरतलब है कि 10 जून को प्रियंका के पिता डा.अशोक चोपड़ा ने कैंसर के चलते निधन हो गया था। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। प्रियंका चोपड़ा के गम में पूरा बॉलीवुड शरीक है। हर कोई इस समय प्रियंका को सांत्वना प्रदान कर रहा है।

हाल ही में प्रियंका अपने पापा की लंबी उम्र की कामना के लिए मां वैष्णो देवी भी गयी थीं लेकिन शायद भगवान को भी उनके पापा की बहुत जरूरत थी जिसके कारण भगवान ने उन्हें अपने पास बुला लिया।

गौरतलब है कि फौज में डॉक्टर रह चुके डा अशोक चोपड़ा एक नयी सोच और आगे बढ़ने की बात करने वाले थे इन्ही के प्रोत्साहन से बरेली शहर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग में कदम रखा और विश्वसुंदरी का खिताब जीता था। उसके बाद प्रियंका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और उनका कामयाबी भरा सफर पिछले दस साल से बदस्तूर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X