प्रियंका के पापा के निधन से दुखी पीसी के फैंस
आज बॉलीवुड की तेज तर्रार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ऊपर से बाप का साया उठ गया है। जिसकी वजह से उनके दिल पर जो बीत रही होगी उसका अंदाजा हम-आप लगा ही नहीं सकते हैं लेकिन प्रियंका के गम में बराबर के शरीक है। प्रियंका के पापा की आत्मा की शांति के लिए उनके फैंस ने ट्विटर पर अपना शोक जताया है। सभी ने कहा है कि प्रियंका के पापा आज जहां भी होंगे अपनी बेटी पर गर्व कर रहे होंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
मालूम हो कि प्रियंका के आदर्श पिताजी डॉ.अशोक चोपडा आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। जिस समय अशोक चोपड़ा ने अंतिम सांस ली उस समय प्रियंका उनके साथ थीं जिनके हाथों में पिता का हाथ और जुबान पर गायत्री मंत्र।
अशोक चोपड़ा कैंसर की लड़ाई लंबे समय से जूझ रहे थे ।शनिवार को उनकी हालत काफी खराब हो गयी थी जिसके कारण प्रियंका ने अपनी फिल्म जो कि मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही थी की शूटिंग को रोक दिया था।
आईये आपको बताते हैं कि किस तरह प्रियंका के फैंस दुखी हैं।..


Click it and Unblock the Notifications