''मैं शाहरूख या सलमान नहीं, फिर भी मेरा इंतजार किया गया''
[बॉलीवुड न्यूज] आप सोच रहे होंगे ऐसा कौन है जिसने अपनी सलमान खान और शाहरूख खान तक से कर दी। दरअसल, यह सितारे हैं चर्चित कलाकार राम कपूर। जी हां, 'कुछ कुछ लोचा है' फिल्म के लिए राम का 3 साल इंतजार किया गया।
राम कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, वे मानते हैं कि कुछ कुछ लोचा है सनी लियोन की फिल्म है, लेकिन उन्होंने फिल्म सिर्फ इसीलिए साइन की, क्योंकि उन्हें इसकी कहानी बेहद पसंद आई थी।
जानिए देर रात क्या बनाकर खाते हैं सलमान खान!
राम कपूर ने कहा कि, ''निर्देशक देवांग ढ़ोलकिया ने मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग 3 साल पहले ही सुना दी थी। और मुझे कहानी इतनी पसंद आई थी कि मैंने तुरंत हां कर दिया था। लेकिन मैं उस वक्त फिल्म नहीं कर सकता था क्योंकि मैंने टीवी शो और फिल्म 'हमशक्ल्स' को डेट दे रखी थी। बहरहाल, मैं सलमान या शाहरूख नहीं, फिर भी देवांग ने मेरा 3 साल तक इंतजार किया।''
TRAILER: सनी लियोन और राम कपूर का 'कुछ कुछ LOCHA'
सनी लियोन के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, मुझे पता है कि लोगों के दिमाग में सनी की कैसी छवि है। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि यह फिल्म कोई सेक्स कॉमेडी या अभद्र नहीं है। मैं फिल्म को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



