सुनील शेट्टी की पत्नी के अलावा भी कुछ हूं : माना शेट्टी

mana-shetty
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी को जब कोई सेलिब्रिटी की पत्नी कहकर बुलाता है तो उन्हें काफी निराशा होती है। माना मानती हैं कि वह केवल एक सेलिब्रिटी की पत्नी नहीं हैं बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान है। मशहूर फैशन डिजाइनर होने के अलावा माना एक गैर सरकरी संगठन चलाती हैं। वह बच्चों की सहायता के लिए प्रदर्शिनियों का आयोजन कर पैसा भी एकत्र करती हैं।

पढ़े : विवादित बयान पर सलमान हुए शर्मिंदा कहा माफ कर दो

माना ने बताया, "मैं हमेशा माना शेट्टी नहीं रहती हूं..मैं केवल माना हूं। मेरी एक अलग पहचान है। कम से कम मैं तो ऐसा जरूर सोचती हूं और मानती भी हूं।"माना कहती हैं, "चाहे जो भी हो मैंने अपने बल पर काफी कुछ किया है। हां, सुनील हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं लेकिन मैं मानती हूं कि जब आप अपने दम पर कुछ करते हैं तो आप केवल एक सेलिब्रिटी की पत्नी नहीं होती हैं।"

माना शेट्टी के अलावा ट्विंकल खन्ना, सुजान रौशन, गौरी खान और तान्या देओल भी न सिर्फ बॉलीवुड की पार्टियों में अपने पतियों के साथ नजर आती हैं बल्कि उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। माना पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और तीन वर्षो से एक गैर सरकारी संगठन 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया फाउंउेशन' को संचालित करती हैं। इस गैरसरकारी संगठन को उनकी दिवंगत मां ने बनाया था।

माना कहती हैं, "सुनील का नाम मेरे लिए एडवांटेज की तरह है और मैं इससे इंकार नहीं करती। मैं उनका नाम अपने पासपार्ट पर उनकी पत्नी के रूप में इस्तेमाल करती हूं और वह मेरी मां के गैरसरकारी संगठन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X