अक्षय के बाद मोटवानी भी सोनाक्षी के लिए रोने लगे...
अक्षय के बाद मोटवानी भी सोनाक्षी के लिए रोने लगे...
फिल्मकार विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा कि उन्हें इसकी प्रमुख नायिका सोनाक्षी सिन्हा के लिए बुरा लगा, क्योंकि उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला। मोटवानी ने कहा, "मेरे लिए 'लुटेरा' सीख देने वाला अनुभव थी।
1950 के दशक की पृष्ठभूमि वाली 'लुटेरा' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह भी थे
फिल्म ने अपनी लागत वसूल ली, लेकिन इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। जहां तक पुरस्कारों का सवाल है तो मुझे सोनाक्षी के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि उनका अभिनय जबर्दस्त था और वह इसके लिए एक पुरस्कार पाने की हकदार थीं। हालांकि, नामांकन ज्यूरी सदस्यों ने तय किए थे।"
कहीं 'लुटेरा' के बहाने..रणवीर सोनाक्षी को तो याद नहीं कर रहे?
1950 के दशक की पृष्ठभूमि वाली 'लुटेरा' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह भी थे। इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ऐसी ही बातें कही थीं।अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा था कि कि सोनाक्षी ने वर्ष 2013 की फिल्म 'लुटेरा' में बेहतरीन अभिनय किया था जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता था। उन्होंने कहा कि 'लुटेरा' फिल्म में सोनाक्षी ने जबर्दस्त अभिनय किया था।
अक्षय ने कहा था कि "सोनाक्षी के साथ काम करना खुशी की बात है। वह खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। मैंने उनकी पिछली फिल्म 'लुटेरा' देखी। मेरे ख्याल से फिल्म में उनका काम उम्दा था। उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था।"


Click it and Unblock the Notifications












