कहीं 'लुटेरा' के बहाने..रणवीर सोनाक्षी को तो याद नहीं कर रहे?

आज पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'लुटेरा' को फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्री याद कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सोनाक्षी और ऱणवीर की। रणवीर सिंह का आज जन्मदिन भी है।

फिल्म 'लुटेरा' पिछले साल 4 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने ऑफबीट रोल किया था और फिल्म में उनकी और सोनाक्षी के बीच की कमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के दौरान रणवीर सिंह और सोनाक्षी के किस्से भी लोगों के बीच में सुने गये थे।

खुलेआम रणवीर सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफें करके लोगों के बीच में खुद को और सोनाक्षी को चर्चित कर दिया था लेकिन फिल्म रिलीज के कुछ ही दिन बाद रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण भा गईं और आज दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते दिखते हैं। लेकिन रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए जो ट्विट किया है उससे लगता है कि उन्हें फिल्म नहीं बल्कि कुछ और बातें हैं जो उन्हें याद आ रही हैं।

Pics: फिल्म 'लुटेरा'

क्योंकि रणवीर ने लिखा है कि "प्यार की खूबसूरत दास्तां की यादें। मेरे दिल में हमेशा बहुमूल्य अमानत की तरह रहेंगी।" अब राम जाने यह प्यार फिल्म के लिए है या फिर फिल्म की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वाला। लोग तो कह रहे हैं कि रणवीर का ट्विट इशारा कर रहा है उन्हें सोनाक्षी सिन्हा याद आ रही है ना कि फिल्म 'लुटेरा', वो तो 'लुटेरा' के बहाने..रणवीर सोनाक्षी को याद कर रहे हैं।

वैसे चाहे जो भी हो इतना तो है ही फिल्म 'लुटेरा' के जिक्र से एक बार फिर से रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर लोग बातें करने लगे हैं। क्यों आप भी मानते हैं ना इस बात को, अगर हां तो नीचे के कमेंट बॉक्स में अपनी बातें जरूर लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X