मियां कि 'सिंघम 2' का बीवी को है बेसब्री से इंतजार
इस बार खुश होने का मौका दिया है अभिनेत्री काजोल ने, जिन्हें अपने जान से प्यारे पति अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'सिंघम 2' की बेसब्री से इंतजार है।
Did You Know: काजोल ने 'लाइफब्वॉय: हेल्प ए चाइल्ड रीच 5' जागरूकता अभियान ज्वाइन
एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए काजोल ने कहा कि "मुझे 'सिंघम 2' का इंतजार है। मैंने इसकी पटकथा नहीं सुनी, लेकिन मुझे सुनने में आया है कि यह एक बहुत दिलचस्प फिल्म है। अजय फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि यह अच्छी बनने वाली है।"
हैप्पी मैरड लाइफ चाहिए तो साथी से सिर्फ प्यार करो: अजय देवगन
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम 2' में अजय और करीना कपूर हैं। जो कि 'सिंघम' की सीक्वेल है।'सिंघम' वर्ष 2010 में रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन और काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में थे।
Did You Know: बच्चों के चलते फिल्मों से दूर काजोल इन दिनों 'लाइफब्वॉय: हेल्प ए चाइल्ड रीच 5' जागरूकता अभियान से जुड़ी हुई हैं। यह दुनियाभर में हस्तप्रक्षालन की अच्छी आदतों की महत्ता का प्रसार करने का अभियान है, जो अधिक से अधिक बच्चों को अपने जीवन के पांचवें वसंत में कदम रखने में मदद करता है। जिसके बारे में काजोल ने कहा कि "मेरे ख्याल से एक अभिनेत्री या कलाकार के लिए जागरूकता का प्रसार करना आसान है क्योंकि लोग चर्चित चेहरों से जुड़ते हैं। वे उनकी सुनते हैं और यह बदलाव लाने में बहुत मदद करता है।"


Click it and Unblock the Notifications












