20 किलो का लहंगा पहनकर आलिया ने खुद को बताया अव्यवस्थित

महज चार फिल्मों के जरिये लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आलिया भट्ट का कहना है कि वो बहुत अव्यवस्थित इंसान हैं। श्री राज महल ज्वेलर्स इंडिया कोट्योर वीक में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में 20 किलोग्राम से ज्यादा का लहंगा पहनकर रैंप पर उतरने वाली आलिया ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी रैंप पर चलूंगी वो भी मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में।

मैं बहुत घबरा जाती हूं.. मैं एक बहुत ही अव्यवस्थित इंसान हूं

हालांकि रैंप पर काफी आत्मविश्वास से भरपूर दिखायी पड़ने वाली आलिया ने कहा कि अंदर ही अंदर काफी नर्वस थी क्योंकि वह थोड़ी अव्यवस्थित हैं। आलिया ने शो के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैं बहुत घबरा जाती हूं.. मैं एक बहुत ही अव्यवस्थित इंसान हूं। मैं खड़े-खड़े गिर जाती हूं, ऐसे में करीब 25 किलोग्राम का परिधान, ऊंची एडी की सैंडिल पहनना, अच्छा दिखना, पोज देना और लोगों को ताली बजाते देखकर मुस्कुराना..मेरे ख्याल से यह बेचैन कर देता है। लेकिन मेरे ख्याल से यह दो मिनट सर्वश्रेष्ठ हैं।"

कौन हैं रॉबर्ट डी नीरो जिनसे हो रही है आलिया भट्ट की तुलना?

आलिया ने वह समय भी याद किया, जब वह मनीष मल्होत्रा के शो के लिए दर्शक दीर्घा में बैठी थीं।उन्होंने बताया, "मैं दो साल पहले यहां थी और कैटरीना कैफ रैंप पर चल रही थीं। मैं करन जौहर के साथ दर्शकों के बीच बैठी हुई थी और सोच रही थी कि लोग कैसे चलते हैं?"

मालूम हो कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर...फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट ने अभी तक चार फिल्मों हाइवे, टू स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में काम किया है और इन चारों ही फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X