डैड की तरह लविंग पापा बनना चाहता हूं: अभिषेक बच्चन
अभिषेक ने कहा कि वो भी अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह लविंग और केयरिंग पापा बनना चाहते हैं। जिस तरह हर मुश्किल और कठिनाई में अमिताभ बच्चन उनके लिए खड़े रहते हैं उसी तरह मैं भी अपनी गुड़िया को प्यार और समर्पण देना चाहता हूं। हालांकि मुझे पता है कि 'पा' जैसा कोई नहीं।
आपको बता दें कि मंगलवार शाम को अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या और पुत्री 'बेटी बी' को घर लेकर आ गये। उसके बाद उन्होंने टि्वट किया कि आज वह बहुत खुश हूं, ऐश और बेबी घर आ गये हैं। उसके बाद सीनियर और जूनियर बच्चन ने मीडिया से बात की और कहा कि नयी गुड़िया के घर आने से सभी लोग बहुत खुश है।
अमिताभ ने कहा कि नन्ही कली पूरी तरह से ऐश्वर्या की तरह है, उसी की तरह उसकी आंखे हैं, जबकि उनके घरवालों का कहना है कि बच्ची अभिषेक का लुक देती है। अमिताभ ने कहा कि उनके घर में साक्षात लक्ष्मी देवी आ गयी है। अपने नये पद से बिग बी काफी खुश है।
अमिताभ के बाद अभिषेक ने बोला कि वो पापा बनकर काफी खुश है, लेकिन अब उन्हें जिम्मेदारी का एहसास होने लगा है। गुड़िया के घर आने से घर में रौनक आ गयी है। वो खुशकिस्मत है कि उसे उसके दादा-दादी, नाना-नानी सबका प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। अभिषेक और अमिताभ ने ऐश की प्रेगनेंसी की खबर को सही ढंग से प्रसारित करने और संयम बरतने के लिए मीडिया का शुक्रिया अदा किया।


Click it and Unblock the Notifications












