'बेटी बी' और बहू ऐश को लेकर घर पहुंचे अमिताभ
जहां अभिषेक की मम्मी जया बच्चन पलक पांवड़े बिछाये अपनी बहू और नये सदस्य का इंतजार कर रही थी। अभिषेक बच्चन खुद कार ड्राइव करके अपनी बेटी और बीवी को घर पहुंचाया। जिस समय अमिताभ अपने परिवार को लेकर अस्पताल से बाहर निकले तो उनकी गोद में उनकी लविंग चाइल्ड उनकी पोती थी। जो पूरे रास्ते अपने दादा जी की हो गोद में रही।
प्रतिक्षा पहुंच कर अभि-ऐश ने अपनी नयी बेटी के साथ अपने दादा-दादी यानी कि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की तस्वीर के सामने जा कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद अभि-ऐश अपनी बेटी के साथ अपने घर जलसा चले गये।
अभिषेक ने घर पहुंचने के बाद टि्वट करके सबको बताया कि आज मैं बहुत खुश हूं, ऐश और बेबी घर आ गये हैं। उसके बाद सीनियर और जूनियर बच्चन ने मीडिया से बात की और कहा कि नयी गुड़िया के घर आने से सभी लोग बहुत खुश है।
अमिताभ ने कहा कि नन्ही कली पूरी तरह से ऐश्वर्या की तरह है, उसी की तरह उसकी आंखे हैं, जबकि उनके घरवालों का कहना है कि बच्ची अभिषेक का लुक देती है। अमिताभ ने कहा कि उनके घर में साक्षात लक्ष्मी देवी आ गयी है। अपने नये पद से बिग बी काफी खुश है।
अमिताभ के बाद अभिषेक ने बोला कि वो पापा बनकर काफी खुश है, लेकिन अब उन्हें जिम्मेदारी का एहसास होने लगा है। गुड़िया के घर आने से घर में रौनक आ गयी है। वो खुशकिस्मत है कि उसे उसके दादा-दादी, नाना-नानी सबका प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। अभिषेक और अमिताभ ने ऐश की प्रेगनेंसी की खबर को सही ढंग से प्रसारित करने और संयम बरतने के लिए मीडिया का शुक्रिया अदा किया।


Click it and Unblock the Notifications












