शादी से पहले ही मियां-बीवी हैं सैफ-करीना
सैफ औऱ करीना की बहुप्रतिक्षित शादी के बारे में लाख तरह की बातें हो रही हैं जैसे कि सैफ-करीना कैसे शादी करेंगे, कहां करेंगे, क्या पहनेंगे वगैरह-वगैरह। लेकिन अभी तक करीना ने कभी भी अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा।
लेकिन अब करीना ने चु्प्पी तोड़ते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है और कहा है कि भले ही अगले महीने हम शादी करने वाले हैं लेकिन हम मियां-बीवी की तरह पिछले पांच साल से रह रहे थे। हम कहीं भी जाते हैं तो एक ही होटल में रूकते हैं और मिस्टर और मिसेज खान के नाम पर कमरा बुक कराते हैं। करीना ने कहा कि हम दोनों ही जानते हैं कि शादी जिंदगी का सबसे बड़ा सच है जिसे हर हालत में निभाना पड़ता है।करीना ने बताया कि फिल्म टशन के दौरान ही वो सैफ के नजदीक आयीं उस समय हाल ही में मेरा-शाहिद का ब्रेकअप हुआ था। मैं बहुत अकेली थी जिसे साथ मिला सैफ का और हम एक-दूसरे के हो कर रह गये। करीना ने यह बातें एक मैंगजिन से बात करते हुए बतायीं। गौरतलब है कि सैफ और करीना 16 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
