शादी से करीना को कोई खतरा नहीं
पूरा देश बेसब्री से करीना-सैफ की शादी का इंतजार कर रहा है। हर किसी को सैफ-बबो के सात फेरे लेने का इंतजार है। इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें भी की जा रही है। हिरोईन करीना के बारे में कहा जा रहा था कि शादी के बाद करीना का करियर बहुत बुरी तरह से बिगड़ जायेगा इसलिए करीना शादी नहीं कर रही थी लेकिन अब सितारों की परख रखने वाले पंडितों का कहना है कि करीना के सितारे बहुत प्रबल हैं और शादी के बाद करीना के करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वो उतनी ही तीव्र गति के साथ आगे बढ़ेंगी जिस रफ्तार से वो अभी चल रही है।
पंडितों का कहना है कि करीना जो कि 21 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं,उनकी कुंडली कहती है कि वो इस समय अपने करियर के उस मुकाम पर है जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता। उनके सारे ग्रह उनके पक्ष में हैं इसलिए इस समय वो जो भी करेंगी सब कुछ उनके लिए अच्छा होगा जिसका प्रभाव उनके जीवन पर हमेशा रहेगा।उंगलियों में नीलम पहनने वाली करीना की फिल्म हिरोईन भी 21 सितंबर को सिनेमा हॉल पहुंचने वाली हैं। अपने जन्मदिन पर फिल्म की रिलीज को लेकर करीना काफी उत्साहित है उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म हिरोईन सफलता के नये आयाम लिखेगी।
आपको बता दें कि पहले खबर आयी थी कि किसी ज्योतिष ने करीना को खत भेजा था कि अगर वो सैफ के साथ शादी करती हैं तो उनका करियर चौपट हो जायेगा और सैफ के साथ उनकी निभेगी भी नहीं और जल्द ही उनकी शादी टूट जायेगी।जिसके चलते करीना काफी दवाब में थीं ऐसा कहा जा रहा था। गौरतलब है कि करीना-सैफ 17 अक्टूबर को शादी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications












