अमिताभ की तरह टीवी पर काम करने को बेताब प्रियंका!
अमिताभ की बहुत बड़ी फैन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमिताभ बच्चन की फिल्मों की रीमेक जंजीर को लेकर खासी चर्चा में है। फिल्म का प्रमोशन करने कई टीवी चैनलों में पहुची प्रियंका ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह किसी धारावाहिक में किसी दिन बहू का किरदार निभाना पसंद करेंगी।टीवी की बहुओं की सबसे खास बात यह है कि जब वे सोने जाती हैं तब भी खूबसूरत दिखती हैं और जब जागती हैं तब भी खूबसूरत दिखती हैं।"
खैर प्रियंका तो अपनी बात कहती बनी लेकिन लोगों ने इन बातों का भी मतलब निकाल लिया। फिल्मी पंडितों का कहना है कि प्रियंका चोपडा अपने आप को अमिताभ से कम नहीं समझती है। हाल ही में अमिताभ ने ऐलान किया था कि वह अनुराग कश्यप के डेली सोप का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिसमें वह एक ससुर का रोल करने वाले हैं। इसलिए प्रियंका ने भी कह दिया कि वह टीवी पर बहू बनना चाहती हैं।
वैसे फिल्मी पंडितो ने यह बात इसलिए कही क्योंकि प्रियंका ने कहा था कि अमिताभ के लिए वह कुछ भी कर सकती है इसलिए अपने रोल मॉडल के लिए मुझे अगर कोई कहे कि मैं अमिताभ की फिल्मों के रीमेक की अभिनेत्री हूं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। वह बचपन से ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन रही हैं, इसलिए जब उनकी फिल्म की रीमेक में काम करने का मौका मिलता है तो वह झट से हां कर देती है।
मालूम हो कि साल 1973 की सुपर हिट फिल्म जंजीर की रीमेक में प्रियंका पहली बार साउथ के सुपर स्टार रामचरण तेजा के साथ दिखायी पड़ रही हैं।पीसी ने कहा, "मेरे घर पर धारावाहिकों के बहुत से प्रशंसक हैं। मेरी दादी, मेरी मां और हर कोई साथ बैठकर उन्हें देखता है। रात्रि भोजन के समय उनसे बात करना मुश्किल हो जाता है।" अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी जंजीर 6 सितंबर को थियेटरों में प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
