पापा की चमची रही हूं हमेशा से - प्रियंका चोपडा़ (इंटरव्यू)
प्रिंयका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिगं और सिंगिंग के झंडे गाड़ दिया है। बॉलीवुड एक्टर्स का यही कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा से ही हमारे देस का नाम ऊंचा किया है और सभी को गौरवान्वित किया है। प्रिंयका चोपड़ा अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म जंजीर की रीमेक जंजीर में काम कर रही हैं और जंजीर को लेकर प्रियंका का कहना है कि वो अमिताभ की हमेशा से ही बहुत बड़ी फैन रही हैं इसलिए वो अमिताभ की हर एक फिल्म के रीमेक में काम करना चाहती हैं। प्रिंयका चोपड़ा ने वनइँडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा से इंटरव्यू के दौरान जंजीर फिल्म को लेकर और साथ ही अपने आप से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। आइये जानते हैं प्रियंका चोपड़ा को करीब से।
जंजीर फिल्म अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म थी तो जब आपके पास इस फिल्म का ऑफर आया तो आपका क्या रिएक्शन था?
जब अपूर्वा मेरे पास इस फिल्म का ऑफर लेकर आए तो हम लोग करीब 8-9 घंटे बैठकर इस फिल्म के बारे में बातें करते रहे। हालांकि फिल्म का नैरेशन सिर्फ डेढ घंटे का था लेकिन हम फिल्म को लेकर घंटों बैठे रहे। और ये सोचते रहे कि माला का किरदार कैसे डिफरेंट बनाएं। मैंने इस फिल्म के लिए इसीलिए हां कही क्योंकि मुझे लगा कि अपूर्वा के साथ काम करने में मजा आएगा। और ऐसा ही हुआ।
जंजीर फिल्म में अपने किरदार को लेकर कुछ बताइये।
मैं इस फिल्म में जो किरदार निभा रही हूं वो किरदार अमिताभ बच्चन की जंजीर फिल्म में जया बच्चन जी ने निभाया था। लेकिन इस फिल्म में मेरा किरदार किसी भी तरह से माला से मिलता जुलता नहीं है। मैं इसमें चक्कू छूरी वाली नहीं हूं मैं एक न्यूयॉर्क से आई हुई एक गुजराती लड़की का किरदार निभा रही हूं जो इंडिया में एक शादी अटैंड करने आती है और एक मर्डर देख लेती है। उस मर्डर की वजह से ही कुछ ऐसी परिस्थितियां बनती है कि विजय उसकी जिंदगी में आता है और कहानी शुरु होती है।
अमिताभ जी की किसी भी फिल्म का रीमेक बनता है या उनके किसी स्टाइल की कॉपी होती है तो उसमें आपका ही नाम आता है। ऐसा क्यों है?
(हंसते हुए) असल में अमिताभ बच्चन और मेरा दिल का कनेक्शन है आप लोग इसे नहीं समझेंगे। बिग बी मेरे पसंदीदा एक्टर हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि उनकी जो भी रीमेक फिल्में बनती हैं उनमें मैं जरुर होती हूं। जंजीर फिल्म मुझे बहुत पंसद है और उसमें अमिताभ जी का विजय का किरदार भी बेहतरीन है। अब विजय तो मैं बन नहीं सकती तो उसके बाद यही एक किरादर था जो मैं कर सकती थी।
रामचरण तेजा जी साउथ के सुपरस्टार हैं। कैसा ऐक्सपीरिंयस था उनके साथ काम करने का?
जब हमने जंजीर फिल्म करनी शुरु की तब मुझे ये तो पता ता कि राम चरन साउथ के सुपरस्टार हैं लेकिन ये नहीं पता था कि वो साउथ के इतने बड़े सुपरस्टार हैं। हम जब हैदराबाद गये तो वहां पर हमें पता चला कि राम कितने बड़े सुपरस्टार हैं। वहां पर तो सारी सड़कें तक ब्लॉक हो गयी थीं चारों ओर से सिर्फ राम राम का ही शोर सुनाई दे रहा था। राम की फैमिली भी काफी हेल्पफुल है। उनकी पत्नी, उनकी मां सभी बहुत हेल्पफुल हैं। हमारे लिये रोज उनके घर से ही खाना आता था और चूंकि सबको पता था कि मैं खानी की शौकीन हूं तो इसिलए मेरे लिए तो अलग से मेरी पसंदीदा डिशेस टिफिन में आती थीं।
जंजीर फिल्म के तेलुगू रीमेक में काम करने का एक्सपीरिंय कैसा रहा?
तेलुगू बोलना मेरे लिए बहुत कठिन था चूंकि माला का किरदार काफी बोलता है तो दो दो पेज के डायलॉग होते थे और उन्हें मुझे याद करना होता था। लेकिन राम ने मेरे शब्दों और उन्हें बोलने के तरीके में काफी मदद की।मुझे बहुत खुशी है कि मैंने उनके साथ इतनी बेहतरीन फिल्म की।
बीयोनसे के बारे में आप हमेशा कहती हैं कि आप उनकी फैन हैं। वो कौन सी बात है जिसकी वजह से आप बीयोनसे की फैन बनीं?
मैं बीयोनसे की बहुत एडमायर हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वो स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्मेंस करती हैं। उन्हें आप स्टेज पर देखेंगी तो आपको भी हैरान होगी कि वो इतनी अच्छी परफॉर्मर हैं।वो अपनी पर्सनल लाइफ, प्रोफैशनल लाइफ को बहुत अच्छी तरह से मैनेज करती हैं। मैं चाहती हूं कि मैं भी उन्हीं की तरह बनूं और अपनी फैमिली, अपनी प्रोफेशनल लाइफ को इतनी ही खूबी के साथ हैंडल कर सकूं।


Click it and Unblock the Notifications











