मैं कभी भी साजिद का मुंह नहीं देखूंगी: बिपाशा बसु
इसलिए इस बार जो कुछ भी उन्होंने कहा है उससे तो यही लगता है कि इस बार साजिद खान की खैर नहीं। हमशक्ल्स फिल्म के दौरान बिपाशा और साजिद का झगड़ा हुआ था जिसके कारण बिपाशा फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनी थीं।
साजिद संग दोबारा काम नहीं करूंगी : बिपाशा
बिपाशा की ओर से कहा गया था कि साजिद ने उनके रोल को फिल्म में तवज्जो नहीं दी और उनकी जगह तमन्ना भाटिया और ईशा गुप्ता को महत्व मिला था जिसकी वजह से बिपाशा ने फिल्म के प्रमोशन से खुद को काट लिया और शायद यही वजह रही कि फिल्म भी फ्लॉप हो गई।
बिपाशा ने ऐलान किया है कि वो अब कभी भी साजिद खान के साथ काम नहीं करेंगी। बिपाशा को फिल्म के सह-निर्माता वाशु भगनानी और फॉक्स स्टार स्टूडियोज से कोई गिला नहीं है। लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्होंने 'हमशकल्स' के प्रचार के खिलाफ उस वक्त आवाज उठाई, जब ऐसा करने की जरूरत थी। बिपाशा ने कहा कि अब कभी साजिद खान से कोई संपर्क नहीं रखूंगी।
फिलहाल बिपाशा बसु विक्रम भट्ट की फिल्म क्रियेचर 3d के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह एक हॉरर मूवी है।


Click it and Unblock the Notifications












