Video: रहस्य, रोमांच और डर से भरा हुआ है 'क्रिएचर 3डी' का ट्रेलर
फिल्म में मुकुल देव भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म से पाकिस्तानी हीरो इमरान अब्बास पहली बार बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है जो कि अब तक किसी भी इंडियन फिल्म में नहीं हुआ है।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको एक बार लगेगा कि शायद आप कोई हॉलीवुड की फिल्म देख रहे हैं, कुछ दृश्य देखकर आपको ऑस्कर विनींग मूवी जुरासिक पार्क भी याद आयेगी। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली लग रहा है।
हॉरर मूवी का पर्याय बन चुकीं बिपाशा बसु की पिछली कुछ फिल्में चली नहीं हैं जिसके कारण उनके करियर के लिए यह फिल्म बहुत ज्यादा मायने रखती है। देखते हैं कि बिपाशा और भट्ट कैंप की फिल्म मिलकर राज वाला जादू दोहरा पाती है कि नहीं।'क्रिएचर 3डी' 12 सितंबर को रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/kqER_Qt2_2g?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












