अनुष्का, सोनाक्षी के बाद रणवीर को भायी दीपिका
बॉलीवुड की कटिली काया की मालकिन दीपिका पादुकोण ने जब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तब से ही उनके चाहने वालों की कभी कमी नहीं रही हैं। खुद दीपिका भी कई लोगों के साथ जुडी़ रही है जिनमें भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या के नाम प्रमुखता से शामिल हैं।
इस बार उनके हु्स्न के दीवाने हुए हैं अभिनेता रणबीर सिंह। जिन्होंने एक डेली न्यूज पेपर से बात करते हुए कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण अच्छी लगती है। उनकी कपंनी भी उन्हें भाती है लेकिन इसे आप प्यार नहीं कह सकते हैं, हो सकता है कि कल यह प्यार में तब्दील हो जाये लेकिन आज ऐसा कहना गलत और जल्दबाजी होगी।
वैसे यह बातें रणबीर सिंह अनुष्का शर्मा के लिए कहा करते थे। उसके कुछ दिनों बाद उन्हें सोनाक्षी सिन्हा भाने लगीं। शायद यही कारण था उनके और अनुष्का के ब्रेकअप का।और अब दीपिका पादुकोण अच्छी लग रही हैं। देखते हैं कि दीपिका इस बारे में क्या जवाब देती हैं? वैसे वो खुद इन दिनों अपने एक्स प्रेमी रणबीर कपूर के साथ यह जवानी है दीवानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म कऱण जौहर की है। जो कि मई में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि रणबीर सिंह, दीपिका के साथ बहुत जल्द ही संजय लीली भंसाली की फिल्म रामलीला में दिखायी पड़ने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
