क्या आपने देखी हैं दीपिका और अक्षय की ये तस्वीरें
बैंगलोर। अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ऑन स्क्रीन सबसे खूबसूरत जोडि़यों में से एक है। अक्षय जहां अपनी फिटनेस से सबको मात देते नजर आते हैं वहीं दीपिका अपने क्यूट लुक से दर्शकों की चहेती हैं। दीपिका का अक्षय के बारे में कहना है कि मुझे अक्षय के साथ काम करना बेहद पसंद है। वह एक अच्छे कलाकार और एक बेहतरीन इंसान हैं। अब तक अक्षय ने दीपिका के साथ 'चांदनी चौक टू चाइना, हाउस फुल टू और देसी ब्वायज फिल्मों में काम किया है। हालांकि वह देसी ब्वायज में अक्षय के अपोजिट नहीं थी।
दीपिका का कहना है कि मैंने अक्षय से काफी कुछ सीखा है। वह शानदार एक्शन तो करते ही हैं साथ ही अच्छा डांस भी करते हैं। उन्होने मुझे बताया है कि एक्शन करने का मतलब सिर्फ अपने शरीर को पेंट करना ही नहीं होता है बल्कि यह भी डांस की तरह ही होता है।
देखें अक्षय और दीपिका की आकर्षक और अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications