रानी को चोपड़ा कहकर कोई जुर्म नहीं किया: शत्रुघन सिन्हा
लगातार कई दिनों से रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा कहकर हेडलाइन बनें अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है। शॉट गन ने कहा कि मैंने रानी को रानी चोपड़ा कहकर कोई अपराध नहीं किया है और ना ही गलत कहा है। अगर मैं गलत होता तो रानी और आदित्य दोनों इस मसले पर चुप क्यों होते? अप्रत्यक्ष रूप से तो रानी चोपड़ा खानदान की हो चुकी हैं कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं जो जल्द ही पूरी हो जायेंगी इसलिए प्लीज मीडिया से अनुऱोध है कि वो इस मसले को और ना उछाले।
दरअसल मामला यह है कि बॉलीवुड के बिहारी बाबू यानी की अभिनेता शत्रुघन सिन्हा दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की मूर्ति के अनावरण के मौके पर दिवंगत फिल्मनिर्माता यश चोपड़ा के परिवार के सदस्यों के नाम पुकारते हुए रानी को रानी चोपड़ा कह बैठे।।
लेकिन तभी उन्होंने बोला कि मेरी पत्नी पूनम ने बोला कि मैंने आदि्त्य चोपड़ा का नाम नहीं लिया तो अरे भाई जब मैने रानी चोपड़ा को बुला लिया है तो आदित्य तो अपने आप आ जायेंगे। यह सुनकर वहां बैठे सभी लोग आश्चर्यचकित हो गये लेकिन रानी और आदित्य इस मसले पर खामोश ही रहे।ऐसा सुनने में आया है कि रानी और आदित्य मार्च में शादी करने वाले हैं लेकिन अभी तक इस मससे पर दोनों के परिवार वालों ने चु्प्पी साधी हुई है। देखते हैं कि यह अंदाजा कितना सही साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications












