यश चोपड़ा की प्रतिमा के अनावरण पर रो पड़ी रानी
सभी को पता है कि रानी मुखर्जी यश चोपड़ा खानदान के बेहद करीब हैं और वो यश चोपड़ा की फेवरट भी थीं। लेकिन यश जी रानी के लिए पिता तुल्य थे अब इसके पीछे कारण आदित्य चोपड़ा हों या फिर कुछ और यह तो नहीं पता लेकिन इतना तय है कि रानी के लिेए यश चोपड़ा काफी मायने रखते थे जिसका ताजा उदाहरण दिखा यश चोपड़ा की प्रतिमा अनावरण के मौके पर।
जहां रानी यश अंकल की प्रतिमा को देखकर रो पड़ीं। रानी ने कहा कि वो यूटीवी स्टार्स का तहेदिल से धन्यवाद देती हैं जो उन्होंने यश अंकल की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम रखा। यह यश अंकल और उनके परिवार से जुड़े सभी लोगों के लिए एक महान क्षण है।
वो आज भी हमारे साथ हैं। यह प्रतिमा हमें उनकी याद दिलाती रहेगी।यह कहते हुए रानी की आंखों में आंसू देखे जा सकते थे जिन्हें वो छुपाने की नाकाम कोशिश कर रही थीं।आपको बता दें कि यश चोपड़ा की यह प्रतिमा उनके चाहने वालों के लिए यूटीवी स्टार के 'वॉक ऑफ स्टार्स एट बांद्रा प्रोमेनेड' हॉल में 15 फरवरी को रखी जायेगी। वहां पहले से ही राज कपूर, देव आनंद तथा शम्मी कपूर जैसी महान फिल्मी हस्तियों की मूर्तियां रखी हुई हैं जिन्हें अक्सर देखने के लिए लोग आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












