'रागिनी एमएमएस 2' से लोगों का नजरिया बदल जायेगा: सन्नी लियोन
सन्नी को पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म में उनका अभिनय देखने के बाद लोग उनके अभिनय के बारे में अपनी राय बदलने पर मजबूर हो जाएंगे। सन्नी ने शुक्रवार को मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थियेटर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "पता नहीं मैं उनका मुंह बंद कर पाऊंगी या नहीं, जो मेरे अभिनय की आलोचना करते हैं और मेरे बारे में उल्टी-सीधी बातें करते हैं, पर मुझे आशा है कि लोग यह फिल्म देखने के बाद मेरे अभिनय के बारे में अपनी सोच जरूर बदलेंगे।"
Expert Review: सन्नी की 'रागिनी एमएमएस 2' डरावनी कम वल्गर ज्यादा
गौरतलब है कि सन्नी ने 2012 में आई फिल्म 'जिस्म 2' से हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने पिछले साल आई फिल्म 'जैकपॉट' में काम किया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं, और सन्नी के अभिनय को भी कोई सराहना नहीं मिली।
Did You Know: सन्नी लियोन ने पांच-पांच करोड़ की तीन फिल्में साइन की थीं
हालांकि सन्नी मानती हैं कि फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में उन्होंने अपने अभिनय में काफी निखार लाया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस फिल्म में मैंने पहले से बेहतर अभिनय किया है। अब मैं कैमरे के सामने पहले से ज्यादा सहज महसूस करती हूं।"
बालाजी प्रोडक्शन की फिल्म 'रागिनी एमएमएस2' को वैसे तो बॉक्सऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है और सन्नी को भी अभिनय के लिए मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लेकिन फिल्म सफल है या नहीं अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Did You Know: जिस्म 2 के फ्लॉप होने के बाद भी सन्नी लियोन ने पांच-पांच करोड़ की तीन फिल्में साइन की थीं जिसमें एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस 2' भी एक थी।


Click it and Unblock the Notifications












