Expert Review: सन्नी की 'रागिनी एमएमएस 2' डरावनी कम वल्गर ज्यादा

आज पर्दे पर एकता कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म अवेटड फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज हो गयी है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया है। फिल्म को पूरी तरह से सेक्स और डर के छोंके के साथ लोगों के सामने परोसा गया है। बावजूद इसके समीक्षकों की नजर में फिल्म औसत से ज्यादा कुछ नहीं है।

फिल्म में सन्नी लियोन ने भले ही डराने की कोशिश की है लेकिन उनकी यह कोशिश समीक्षकों की नजर में कारगर साबित होती नहीं दिख रही है। फिल्म में सन्नी ने जमकर अंग प्रदर्शन किया है और जितना एक हिंदी एडल्ट फिल्म में वो कर सकती थीं उतनी हद तक उन्होंने फिल्म में गंदगी और अश्लीलता परोसी है। फिल्म में सन्नी लियोन ने अपनी पहली फिल्म 'जिस्म 2' से ज्यादा एक्सपोज किया है।

Oneindia Review: 'रागिनी एमएमएस 2'

कुल मिलाकर एक्टिंग के मामले में वह अभी काफी कच्ची हैं और एकता ने उन्हें अपनी फिल्म में क्यों लिया इस बात का अंदाजा आप फिल्म के इंटिमेट सींस को देखकर लगा सकते हैं। सन्नी के अलावा फिल्म के बाकी कलाकार प्रवीण डबास, दिव्या दत्ता और संध्या मृदुल का भी काम ठीक-ठाक ही है। वो लोग जिस काम के लिए फिल्म में रखे गये थे वो काम उन लोगों ने बखूबी निभाया है।

फिल्म के गाने बेबीडॉल और चार बोतल वोदका.. तो पहले ही हिट हो चुके हैं और इसके आलावा फिल्म के डरावने सीन लोगों को डरने से ज्यादा हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म एक्सपर्ट की नजर में तो फिल्म औसत से ज्यादा कुछ नहीं है और डरावनी कम वल्गर ज्यादा है बाकी असली फैसला तो भारत की जनता के हाथ में हैं जो किसी को भी हीरो और जीरो बना सकती है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X