क्या मतलब रितिक जैसा बनना चाहते हैं अनिल कपूर!
हाल ही में फिल्म कृष 3 का ट्रेलर लांच हुआ। इस मौके पर मीडिया जगत और बॉलीवुड जगत कि हस्तियां मौजूद थीं। जिसमें सुपरस्टार अनिल कपूर भी थे। ट्रेलर लांचिग के वक्त स्टेज पर अनिल कपूर ने एक बेहद ही आश्चर्यजनक बात कही कि वह भी कृष जैसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं।
अनिल कपूर ने कहा कि अगर राकेश रोशन कृष 4 बनाते हैं तो वह भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगे। फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि फिल्म का पहला लुक ही काफी प्रभावी है , मुझे लगता है कि फिल्म भी काफी अच्छी होगी।
भारतीय सिनेमा के पहले सुपर हीरो बने मिस्टर इंडिया अनिल कपूर की यह बात सुनकर राकेश रोशन का चेहरा खुशी से चमक उठा। खैर कृष 4 तभी बनेगी जब कृष 3 सफल होगी क्योंकि किसी भी फिल्म की अगली कड़ी फिल्म की रीयल कड़ी के मार्केट पर ही निर्भर करती है।
वैसे अनिल कपूर की इस इच्छा ने यह जता दिया कि कही ना कहीं वो अपने आप को रितिक से कंपेयर कर रहे हैं वरना इस उम्र में वह सुपर हीरो वाली फिल्मों की बात करने का क्या मतलब है? खैर आपको बता दें कि अनिल कपूर और राकेश रोशन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिसमें किशन कन्हैया, खेल, कारोबार, कालाबाजार जैसी फिल्में शामिल हैं।
मालूम हो कि दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में आपको रितिक रोशन ट्रिपल रोल में दिखायी देंगे तो वहीं एक बार पर्दे पर फिर से आपको रितिक-प्रियंका संग रोमांस करते दिखेंगे।
इस फिल्म में पहली बार कंगना रनाउत सुपरवोमेन के रोल में दिखेंगी तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है।


Click it and Unblock the Notifications
