गोविंदा के लिए पागल रणवीर, 64 बार देखी राजाबाबू
रणवीर सिंह ने कहा कि वह बचपन से ही गोविंदा के मुरीद हैं, उन्होंने गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ' राजाबाबू' 64 बार देखी थी और अपने स्कूल के दिनों में जमकर गोविंदा के गाने सरकाये लो खटिया.. और सेक्सी-सेक्सी गाने पर ठुमके लगाये थे।
दीपिका को रणवीर का नहीं रणबीर का इंतजार!
रणवीर ने कहा कि गोविंदा जी के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने की तरह है। मैं गोविंदा जी का बचपन से फैन रहा हूं इसलिए उनके साथ काम करके खुद को लकी मानता हूं। वो कलाकार तो बढ़िया हैं ही, इंसान भी शानदार हैं। इसलिए मेरे लिए यह फिल्म काफी स्पेशल है।
मालूम हो कि किलदिल के निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा है फिल्म में गोविंदा खलनायक बने हैं जिसमें उनके साथ रानी मुखर्जी, अली जाफर, परिणीति चोपड़ा भी है। देखते हैं अपने डांसिग स्टाइल और कॉमेडी से लोगों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा खलनायक के रूप में लोगों को कितना भाते हैं?
वैसे उन्होंने कुछ फिल्मों में पहले भी निगेटिव किरदार निभाये हैं लेकिन वो चले नहीं, लेकिन इस बार उनके साथ यशराज बैनर हैं, इसलिए उनके निगेटिव रोल के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
