आदित्य ने शुरु किया नया ट्रेंड, दिया नये टेलेंट को बढ़ावा- रणवीर सिंह

यशराज फिल्म्स आजकल नये चेहरों पर काफी भरोसा कर रही है और नये चेहरों को लेकर फिल्में बनाने में ज्यादा उत्सुकता दिखा रही है। यशराज फिल्म्स ने ही ये नया ट्रेंड सेट किया है और इसका क्रेडिट जाता है आदित्य चोपड़ा को। आदित्य चोपड़ा ने ही रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार यादव, परिणिती चोपड़ा जैसे नये नये चेहरों को बॉलीवुड के स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया। ऐसा मानना है यशराज फिल्म्स की ही खोज और बॉलीवुड के जोशीले एक्टर रणवीर सिंह का। रणवीर सिहं आजकल आदित्य चोपडा़ की काफी तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि रणवीर का ये भी कहना है कि आदित्य कभी भी रणवीर की तारीफ नहीं करते बस कहते हैं कि उसने अच्छी एक्टिंग की।

रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म गुंडे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह ने प्रमोशन के दौरान मीडिया के साथ हुए अपने इँटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में इतने बड़े बडे़ एक्टर्स हैं लेकिन सभी के पास पहले से ही बहुत काम है। अगर उन्हीं एक्टरों के साथ प्रोड्यूसर्स फिल्म बनाना चाहते तो उनकी फिल्में या तो शुरु ही नहीं होती या फिर बहुत वक्त लेतीं। इसलिए आदित्य चोपड़ा ने नये चेहरों और नये टैलेंट को प्रमोट करने का फैसला किया। आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर की नयी फिल्मों के लिए नये चेहरों की तलाश की और मुझपर यकीन किया मुझे लीड रोल के लिए साइन किया और उनका ये भरोसा भी टूटा नहीं। बल्कि उनके इस एक्सपेरिमेंट ने दूसरे प्रोड्यूसर्स को भी एक नया आइडिया दिया। आदित्य ने ये नया ट्रेंड सेट किया।

रणवीर ने आगे कहा कि आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन कपूर, परिणिती चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे बेहतरीन एक्टरों को बॉीलवुड में इंट्रोड्यूस किया है। आदित्य सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। किसी नये चेहरे पर यकीन करके फिल्म बनाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन आदित्य ने हम सभी पर यकीन करके हम सभी के करियर को एक बेहतरीन शुरुआत दी है। सिर्फ एक्टरों ही नहीं बल्कि नये निर्दे्शकों को भी आदित्य ने अपनी फिल्मों में लॉंच किया है। आदित्य एक बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X