मैं एक धोखेबाज कुक हूं : हुमा कुरैशी
हुमा ने बताया जैसे कि आज मैं घर पर थी और मेरी भतिजियां मुझसे मिलने आई, उनकी उम्र 10, छह और चार साल है। उन्हें कुछ मीठा खाने का मन था और मैंने कहा कि मैं उनके लिए एक नई डिश बनाऊंगी।"
हुमा ने आगे बताया, "मैंने अनन्नास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और उन्हें मिल्कमेड और चॉकलेट में अच्छी तरह मिलाकर कर उनके सामने पेश कर दिया। उनको लगा कि मैं कितनी शानदार रसोइया हूं। असल में मैं धोखेबाज रसोइया हूं।" हुमा के पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में रेस्तरांओं की श्रृंखला के मालिक हैं और उनकी मां स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए मशहूर हैं। हुमा कहती हैं कि उनके परिवार के लोग दूसरों को खाना खिलाने और उन्हें खुश देखने में विश्वास करते हैं। उन्हें खुशी होती है, जब लोग खुश होकर खाने का मजा लेते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कराहट होती है।
हुमा ने अब तक गैंग्स आफ वासेपुर, तृष्णा, लव शव दे चिकन खुराना, एक थी डायन, डी डे और डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
