'हाईवे' की वीरा को देख गदगद हुए पापा महेश भट्ट
अपनी सबसे छोटी बेटी आलिया की तारीफ करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि उन्हें अभी तक यह मालूम नहीं था कि उनकी बेटी आलिया गाती भी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'हाइवे' में गाना गाया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है। आलिया ने फिल्म में ए आर रहमान के संगीत के दो गानों को अपने सुरों से सजाया है। फिल्म का म्यूजिक पहले ही हिट हो चुका है।
आलिया की एक्टिंग से चारों खाने चित्त पापा महेश
महेश (65) ने कहा, "यह मेरे लिए हैरानी की बात थी। मुझे पता ही नहीं था कि वह इतना अच्छा गाती भी है। कब वह इतनी बहुमुखी प्रतिभा वाली हो गई और कब मां सरस्वती की कृपा उस पर हुई हमें नहीं पता।"
आलिया को इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।आलिया ने हाल ही में कहा था कि वह अपने पिता के निर्देशन में काम करना पसंद करेंगी, लेकिन महेश भट्ट कहते हैं कि फिलहाल उनका फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
