आलिया की एक्टिंग से चारों खाने चित्त पापा महेश

आलिया की तारीफ करते हुए महेश भट्ट ने तो यहां तक कह दिया कि यह आलिया की 'अर्थ' है। गौरतलब है कि महेश भट्ट ने भी सफलता का स्वाद 'अर्थ' से ही चखा था इसलिेए उन्होंने अपनी बेटी की फिल्म 'हाईवे' को उसकी 'अर्थ' बताया है।
जरूर पढ़े: हाईवे' का Review
महेश भट्ट ने कहा कि मैंने 'हाईवे' में आलिया को देखा। उसकी एक्टिंग औऱ लुक देखकर गदगद हूं। उसका सफर शुरू हो गया है। यह आलिया की 'अर्थ' है। भट्ट ने कहा, "यह एक उत्कृष्ट फिल्म है। इम्तियाज अली आपको अपनी सादगी से हिला देते हैं। यह कठोर और सच्चाईपूर्ण है।"
गौरतलब है कि 21 फरवरी को रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'हाईवे' के निर्देशक इम्तियाज अली हैं। फिल्म में आलिया के कोस्टार रणदीप हुड्डा है। फिल्म में आलिया ने वीरा का किरदार निभाया है। फिल्म को समीक्षकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सबको लगता है कि फिल्म वीकेंड में दमदार बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications